भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास DUSTLIK जारी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: भारत और उज्बेकिस्तान के सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का 5वां संस्करण चल रहा है।

यह अभ्यास उज्बेकिस्तान के सुरखोंडार्यो क्षेत्र में टर्मेज आर्मी ट्रेनिंग एरिया में चल रहा है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम DUSTLIK है।

इस अभ्यास को भारत के सेना प्रमुख और उज्बेकिस्तान के लड़ाकू प्रशिक्षण के उप रक्षामंत्री ने 18 अप्रैल, 2024 को उद्घाटन किया जो 28 अप्रैल 2024 तक चलेगा।

इस युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिकों को मॉनिटरिंग करने और टारगेट को खत्म करने जैसे गुण, छोटी टीम के रूप में काम करने, फील्ड की एक्टिविटी करने, सैन्य सहयोग को मजबूत करना और सेना की आतंकवाद विरोधी क्षमता को बढ़ाना है।

खास तौर पर पहाड़ी और छोटे शहरी इलाकों में सेनाओं को इस का फायदा मिलेगा।

सैन्य अभ्यास के भारतीय दल में मुख्य रूप से दक्षिण पश्चिमी कमान की बहादुर जेटी रेजिमेंट और भारतीय वायुसेना के कुलीन गरुड़ शामिल हैं।

उज्बेकिस्तान में जारी इस सैन्य अभ्यास में हार्ड फिजिकल एक्टिविटी से सैनिकों की रक्षात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक में में 4.8 करोड़ कैश जब्त, बीजेपी उम्मीदवार पर एफआइआर

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं