US Senator Lindsey Graham: “भारत ट्रंप की मदद करे, खत्म हो युद्ध” – अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मोदी से अपील

2 Min Read

US Senator Lindsey Graham:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका के साउथ कैरोलिना के प्रभावशाली सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने की अपील की है। ग्राहम ने कहा कि यह कदम भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की दिशा में “सबसे महत्वपूर्ण” हो सकता है।यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 8 अगस्त को हुई फोन वार्ता के कुछ ही घंटों बाद आया।

ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि भारत को इस युद्ध को खत्म कराने में एक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, और ट्रंप की मदद करनी चाहिए ताकि युद्ध का अंत “न्यायपूर्ण और सम्मानजनक” हो।

सीनेटर ग्राहम ने कहा

सीनेटर ग्राहम ने यह भी कहा कि भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिससे पुतिन की युद्ध नीति को आर्थिक समर्थन मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी ने अपनी हालिया बातचीत में पुतिन को युद्ध समाप्त करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया होगा।

ग्राहम ने प्रधानमंत्री मोदी के उस पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें पीएम ने पुतिन के साथ “अच्छी और विस्तृत बातचीत” होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारत का इस मामले में महत्वपूर्ण प्रभाव है और उसे समझदारी से इसका उपयोग करना चाहिए।

टैरिफ वॉर और वैश्विक राजनीतिक तनाव के बीच आया यह बयान भारत की कूटनीतिक भूमिका और वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करता है। अब देखना होगा कि भारत इस अमेरिकी अपील पर क्या रुख अपनाता है।

इसे भी पढ़ें 

खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है रुस : व्लादिमीर पुतिन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं