IND Vs ENG Oval Test: भारत लगातार 5वां टॉस हारा, इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी

2 Min Read

IND Vs ENG Oval Test: टीम इंडिया 4 बदलाव के साथ उतरी, बुमराह-शार्दूल को आराम

लंदन, एजेंसिया। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। यहां भारतीय टीम ने लगातार 15वां टॉस गंवाया है। इनमें 2 टी-20, 8 वनडे और 5 टेस्ट शामिल हैं। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में लगातार 5वां टॉस गंवाया है।

पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने पहली पारी में बिना नुकसान के 2 रन बना लिया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नाबाद हैं।

भारतीय टीम में ये बदलावः

इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 एक दिन पहले बुधवार को जारी कर दी थी, जबकि भारतीय टीम ने टॉस के बाद फाइनल-11 जारी किए। इसके अनुसार, भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और अंशुल कम्बोज यह मैच नहीं खेल रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल, करुण नायर, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप को मौका मिला है।

भारत 1-2 से पीछेः

5 टेस्ट की सीरीज में भारत 1-2 से पीछे है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत इसे जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराना चाहेगा, जबकि इंग्लिश टीम ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

इसे भी पढ़ें

IND vs ENG मैनचेस्टर टेस्ट: भारत के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 225 रन बनायेयशस्वी, सुदर्शन और पंत की फिफ्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं