IND Vs ENG 4th Test:
मैनचेस्टर, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3 बजे होगा। भारत को इस मैदान पर अब तक एक भी टेस्ट जीत नहीं मिली है।
टीम इंडिया 5 टेस्ट की सीरीज में 1-2 से पीछे है। पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था। वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने 336 रन से अपने नाम किया था। तीसरा मैच इंग्लैंड ने 22 रन से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली।
इंग्लैंड टीम में 1 बदलावः
तीसरे टेस्ट से 2 दिन पहले सोमवार को इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी। टीम में एक ही बदलाव हुआ। इंजर्ड स्पिनर शोएब बशीर की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन को मौका मिला। बाकी 10 प्लेयर्स वही हैं, जो लॉर्ड्स टेस्ट में खेले थे।
दोनों टीमेः
भारत की पॉसिबल प्लेइंग- XI: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड की प्लेइंग-XI: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।
इसे भी पढ़ें







