यूक्रेन में PM मोदी ने जेलेंस्की को गले लगाया, दोनों ने 3 घंटे बैठक की, मोदी ने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी [In Ukraine, PM Modi hugged Zelensky, both met for 3 hours, Modi paid tribute to the children killed in the war]

2 Min Read

कीव, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंचे।

यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेता ने मैरिंस्की पैलेस में करीब 3 घंटे बैठक की।

इस दौरान भारत और यूक्रेन के बीच मानवीय सहायता, खेती, मेडिसिन, और कल्चरल को-ऑपरेशन बढ़ाने पर समझौता हुआ।

इससे पहले मोदी जेलेंस्की के साथ यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों के मेमोरियल पर डॉल भी रखी।

10 घंटे ट्रेन की यात्रा कर पहुंचे

इससे पहले मोदी 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे।

यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। PM ने फोमिन बोटैनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी पहुंचे यूक्रेन, पोलैंड में राष्ट्रगान की धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं