Drug mafia helicopter raid: ब्राजील में ड्रग माफिया पर हेलिकॉप्टर से रेड, जवाब में ड्रोन से बमबारी, 4 पुलिस अफसरों समेत 64 की मौत

2 Min Read

Drug mafia helicopter raid:

रियो डी जेनिरो, एजेंसियां। ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में पुलिस ने ड्रग संगठन ‘रेड कमांड’ के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। राजधानी रियो डि जनेरियो में 2500 पुलिसकर्मियों ने हेलिकॉप्टर से अपराधियों के इलाकों पर छापा मारा।

जैसे ही पुलिस की टीमें आगे बढ़ीं, रेड कमांड गैंग के सदस्यों ने फायरिंग शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, गैंग ने सड़कों पर जलते हुए बैरिकेड्स लगाए और ड्रोन से बम गिराए, ताकि पुलिस को रोका जा सके। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। इस भिड़ंत में कम से कम 64 लोग मारे गए, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस 1 साल से कर रही थी प्लानिंगः

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस हमले के लिए 1 साल से प्लानिंग कर रही थी।

पुलिस ने 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कियाः

पुलिस ने इस मुठभेड़ में 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई से आसपास रहने वाले करीब तीन लाख लोगों में दहशत फैल गई। लोग इसे ‘वॉर जोन’ जैसा माहौल बता रहे हैं।

कई आम नागरिक भी घायलः

कई आम नागरिक भी गोलीबारी में घायल हुए, जबकि कई सड़कें अभी भी बंद हैं। इलाके में रहने वालों ने बताया कि गोलियों और धमाकों की आवाजें पूरे दिन गूंजती रहीं और लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए।

यह इलाका रेड कमांड का मुख्य ठिकानाः

ब्राजील सरकार के मुताबिक, इस इलाके को रेड कमांड का मुख्य ठिकाना माना जाता है। यह गिरोह लंबे समय से ड्रग तस्करी, हथियारों की सप्लाई और तटीय रूट्स पर कब्जे के लिए जाना जाता है।

200 किलो ड्रग्स और हथियार बरामदः

पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स, कई राइफलें और दूसरे हथियार बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

Vinay Singh:शराब घोटाले के आरोपी विनय सिंह का शोरूम नेक्सजेन सील

Share This Article