Trade agreement:
लंदन, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान भारत और यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement – FTA) पर हस्ताक्षर किए। यह बैठक ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के आधिकारिक निवास चेकर्स में हुई। इस समझौते को भारत-यूके आर्थिक संबंधों के लिए एक बड़ी छलांग के रूप में देखा जा रहा है।
इसे केवल आर्थिक समझौता नहीं बल्कि….
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे केवल आर्थिक समझौता नहीं, बल्कि साझा समृद्धि की योजना बताया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कपड़ा, जूते, रत्न-आभूषण, समुद्री खाद्य और इंजीनियरिंग उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। इसके साथ ही, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। समझौते का सीधा फायदा भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और MSME सेक्टर को होगा।
भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों
FTA के तहत भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा। इनमें चमड़ा, फर्नीचर, खेल सामग्री जैसे उत्पाद शामिल हैं। अभी ब्रिटेन इन उत्पादों का सालाना 23 अरब डॉलर से ज्यादा का आयात करता है, जिससे भारत में रोजगार और उत्पादन को मजबूती मिलेगी।
छह प्रमुख फायदे इस डील के:
वस्त्र, ऑटो, टेक, फार्मा आदि क्षेत्रों में टैरिफ में छूट।
भारतीय कंपनियों को UK में निवेश के नए अवसर।
भारत बना ब्रिटेन का रणनीतिक साझेदार।
स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा में सहयोग।
‘मेक इन इंडिया’ को हाई-टेक सपोर्ट।
स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और फिनटेक में संयुक्त निवेश को बढ़ावा।
इसे भी पढ़ें









