अमेरिका में हेलेन तूफान, 225kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं [Hurricane Helen in America, winds blew at a speed of 225kmph]

1 Min Read

1000 उड़ानें रद्द, 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित, 6 राज्यों में इमरजेंसी

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में हेलेन हरिकेन अमेरिका में फ्लोरिडा के तट पर टकरा गया है। इससे अब तक 4 लोगों की मौत हुई है।

CNN के मुताबिक हेलेन ने गुरुवार को फ्लोरिडा में एंट्री की। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 225 किमी प्रति घंटा रही।

तूफान की वजह से फ्लोरिडा और आसपास के राज्यों जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

इससे करीब 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। तूफान के दूसरे राज्यों में फैलने की संभावना है, जिससे 5 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

तूफान की वजह से 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई।

इसे भी पढ़ें

अरब सागर में अगस्त में 48 साल बाद तूफान की आशंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं