भारत आ रहे जहाज पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक

1 Min Read

मास्को, एजेंसियां। भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है।

इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया गया है।

ये तेल लेकर भारत आ रहा था। शिप के मास्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है। जहाज ब्रिटेन का है, जिस पर एंटीगुआ और बारबाडोस का झंडा लगा था।

अटैक के बावजूद जहाज अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसने रूस के प्रिमोर्स्क से यात्रा शुरू की थी और ये गुजरात के वाडीनार पहुंचने वाला था।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका में इजराइल के खिलाफ धरना दे रहे 500 छात्र गिरफ्तार

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं