हूती विद्रोहियों ने UN की टीम पर किया हमला, 9 को बनाया बंधक [Houthi rebels attacked UN team, took 9 hostage]

1 Min Read

यमन,एजेंसियां: इजरायल के गाजा पर हमले के विरोध में उतरे यमन के हूती विद्रोही लगातार आतंक का पर्याय बने हुए हैं।

अब सीधे तौर पर यमन के हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ को चुनौती दे दी है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के करीब 9 कर्मचारियों को हूती विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है। ये कर्मचारी यमन के हैं।

बढ़ते वित्तीय दबाव और हवाई हमलों का सामना करने के बीच हूती विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में काम करने वाले कर्मचारियों को हूती विद्रोहियों द्वारा बंधक बनाया गया है।

बंधक बनाए एक कर्मचारी की पत्नी को भी पकड़ रखा है। हालांकि, इस मामले में संयुक्त राष्ट्र ने अभी कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

हूती विद्रोहियों का आतंक

हूती विद्रोहियों ने लगभग एक दशक पहले यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ उसके बाद से ही लड़ रहे हैं।

हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर में कई जहाजों को निशाना बनाया है।

इसे भी पढ़ें

भारत आ रहे जहाज पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं