नाइजीरिया में भीषण हादसा, 48 लोगों की मौत, 50 मवेशी भी मरे [Horrific accident in Nigeria, 48 people died, 50 cattle also died]

2 Min Read

ऑयल टैंकर-ट्रक की हुई टक्कर

नाइजर, एजेंसियां। नाइजीरिया में एक ऑयल टैंकर की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ, हादसे में करीब 48 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, करीब 50 मवेशी जिंदा जल गए। उत्तर-मध्य नाइजर राज्य में राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ईंधन ट्रक यात्रियों और मवेशियों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना में कई अन्य वाहन भी फंस गए।

नाराज लोग हुए उग्र

हादसे के बाद लोग उग्र हो गये। लोगों के रोष को देखते हुए नाइजर राज्य के गवर्नर मोहम्मद बागो ने प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से शांत रहने का अपील की।

उन्होंने कहा कि सड़क उपयोगकर्ताओं को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और जीवन-संपत्ति की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।

आबादी क्षेत्र में दुर्घटनाएं आम

बता दें कि माल ढुलाई के लिए नाइजीरिया में कुशल रेलवे प्रणाली नहीं है, जिसके चलते अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में घातक ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं।

नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के अनुसार, अकेले 2020 में 1531 गैसोलीन टैंकर दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 535 लोगों की मौत हो गई और 1142 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें

नाइजीरिया में स्कूल भवन गिरा, 22 बच्चे मरे, 132 घायल

Share This Article
Exit mobile version