Hong Kong building fire: हॉन्गकॉन्ग में आग से 44 की मौत, 279 घायल 35 मंजिल वाली 8 बिल्डिंग में लगी आग

1 Min Read

Hong Kong building fire:

हॉन्ग कॉन्ग, एजेंसियां। हॉन्गकॉन्ग में ताई पो नाम के इलाके में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 279 घायल हैं। ये कॉम्प्लेक्स कुल आठ इमारतों का था, जिनमें हर इमारत 35 मंजिलों की थी। इसमें करीब दो हजार अपार्टमेंट थे।

बांस के मचान से आग फैलीः

वांग फुक कोर्ट के ये टावर बांस की मचान से ढंके हुए थे। आग की शुरुआत इमारतों के बाहर लगी इन्हीं मचानों से हुई, जिस पर मरम्मत का काम चल रहा था। तेज हवा और जलते हुए मलबे की वजह से लपटें एक इमारत से दूसरी इमारत तक फैलती चली गईं।

Share This Article