हिजबुल्लाह ने पहली बार सीजफायर की मांग की, गाजा में जंग रोकने की शर्त भी नहीं रखी [Hezbollah demanded ceasefire for the first time, did not even set the condition of stopping the war in Gaza]

1 Min Read

इजराइली सैनिकों ने साउथ लेबनान में झंडा फहराया

बेरूत/तेल अवीव, एजेंसियां। लेबनान में इजराइली हमले के बीच हिजबुल्लाह ने सीजफायर की मांग की है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सीजफायर का समर्थन किया है और गाजा में जंग को रोकने की शर्त नहीं रखी है।

पिछले साल इजराइल पर किया था हमलाः

हिजबुल्लाह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को हमास का साथ देते हुए इजराइल पर हवाई हमला शुरू किया था। इस घटना के एक साल पूरे होने पर हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ नईम कासिम ने भाषण दिया।

कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह सीजफायर के लिए लेबनान संसद अध्यक्ष नबीह बेरी की कोशिशों का समर्थन करता है। एक बार सीजफायर हो जाए तो फिर बाकी चीजों पर चर्चा की जाएगी।

हिजबुल्लाह पहले कहता रहा है कि वह इजराइल पर हमले तभी रोकेगा जब गाजा में सीजफायर होगा।

इसे भी पढ़ें

इजराइली प्रधानमंत्री बोले-हिजबुल्लाह चीफ का अगला दावेदार सैफिद्दीन मारा गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं