हिजबुल्लाह चीफ को सीक्रेट जगह दफनाया गया [Hezbollah chief buried in a secret place]

2 Min Read

ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई ने ग्रैंड मस्जिद में नमाज पढ़ी

बेरुत, एजेंसियां।जराइली हमले में 27 सितंबर को मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को 7 दिन बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इजराइली हमले के डर से उसे सीक्रेट जगह पर दफनाया गया है। जिस वक्त नसरल्लाह को दफनाया जा रहा था, उसी वक्त ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में नमाज पढ़ी।

खामेनेई बोले- इजराइल का खात्मा जरूरी:

खामेनेई ने कहा, ‘इजराइल का खात्मा जरूरी है। मुसलमानों में दरार डाली जा रही है। मिडिल ईस्ट में हमारा दुश्मन एक है। इजराइल पर हमास का 7 अक्टूबर का हमला जायज था। इजराइल कभी भी हमास और हिजबुल्लाह को नहीं हरा पाएगा।’

3 लाख लेबनानी नागरिक सीरिया पहुंचे:

लेबनान में इजराइली हमले बढ़ने के बाद से लगभग 3 लाख लोग भागकर सीरिया चले गए हैं। लेबनान सरकार के मुताबिक अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देश छोड़ दिया है।

उधर, हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 24 घंटे में 230 मिसाइल हमले किए। खामेनेई के भाषण के तुरंत बाद लेबनान की तरफ से भी दर्जनों रॉकेट दागे गए।

इसे भी पढ़ें

नसरल्लाह का भाई भी मारा गया, हिजबुल्लाह की मीटिंग के दौरान बंकर पर इजराइल ने 11 मिसाइलें दागीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं