हीट वेव से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

2 Min Read

बीजींग, एजेंसियां। गर्मियों का मौसम यूं तो पूरे शरीर को ही थकाने और परेशान करने का काम करता है, लेकिन गर्मी के कारण हमारी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर पड़ने वाला बोझ काफी भारी होता है।

यूएस इनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक अमेरिका में हर साल हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में 1300 से ज्यादा मौत के लिए जिम्मेदार एक्स्ट्रीम हीट और हीट वेव्स हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित वर्ष 2023 की एक स्टडी के मुताबिक तेज गर्मियों और हीट वेव के दौरान हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है।

यह स्टडी चीन में हुई है, जिसमें वर्ष 2015 से लेकर 2020 के बीच हार्ट अटैक से हुई दो लाख से ज्यादा मौतों की डीटेल केस स्टडी की गई।

स्टडी में रिसर्चर्स ने पाया कि हार्ट अटैक और उससे डेथ के केसेज अचानक इन स्थितियों में काफी ज्यादा बढ़ गए थे।

रिपोर्ट की कुछ जरूरी बातेः

तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने पर यानी एक्स्ट्रीम गर्मी हार्ट पर असर डालता है।

तापमान बहुत ज्यादा कम होने पर यानी एक्स्ट्रीम ठंड भी सीधे दिल पर असर करता है।

वातावरण में PM2.5 (पर्टिकुलेट मैटर) ज्यादा बढ़ने पर यानी वायु प्रदूषण में भी हार्ट प्रभावित होता है।

गर्मी और प्रदूषण दोनों साथ बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा हार्ट अटैक हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

मुंबई को हराकर सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंची केकेआर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं