AI के गॉडफादर और US साइंटिस्ट को फिजिक्स का नोबेल [Godfather of AI and US scientist gets Nobel Prize in Physics]

1 Min Read

मशीनों में सोचने की समझ पैदा करने के लिए मिला सम्मान

वाशिंगटन, एजेंसियां। AI के गॉडफादर कहे जाने वाले ब्रिटिश-कैनैडियन कंप्यूटर साइंटिस्ट जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया जाएगा।

दोनों साइंटिस्ट्स ने आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीक डेवलप की थी। आज केमिस्ट्री के नोबेल विजेताओं का ऐलान होगा।

विजेताओं को करीब 9 करोड़ मिलेंगे:

दोनों विजेताओं को 8.90 करोड़ की राशि मिलेगी, जिसे दोनों में बराबर बांट दिया जाएगा। इससे पहले 7 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला।

नोबेल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन 14 अक्टूबर तक चलेगा। 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को मेडिसिन का नोबेल मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं