Giorgio Armani: जियार्जियो अरमानी की वसीयत: $11.8 अरब की संपत्ति का खुलासा, फाउंडेशन और परिवार को मिली हिस्सेदारी

2 Min Read

Giorgio Armani:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इतालवी फैशन डिज़ाइनर जियार्जियो अरमानी का 4 सितंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनके 11.8 अरब डॉलर के फैशन साम्राज्य से जुड़ी वसीयत सार्वजनिक हुई। अरमानी ने अपने फैशन और लक्जरी व्यवसाय पर सख्त नियंत्रण बनाए रखा और अपनी कंपनी को संरक्षित करने के लिए विशेष निर्देश दिए।

Giorgio Armani: वसीयत के अनुसार

वसीयत के अनुसार, अरमानी की कंपनी का 15 प्रतिशत हिस्सा किसी प्रमुख फैशन हाउस को बेचने की इच्छा जताई गई है। संभावित खरीदारों के रूप में एलवीएमएच, लोरियल और एस्सिलोरलक्सोटिका का नाम लिया गया है, लेकिन अन्य समान दर्जे की कंपनियां भी स्वीकार्य होंगी। नया शेयरधारक वसीयत खुलने के 3 से 5 साल के भीतर बहुमत हिस्सेदारी खरीद सकेगा। यदि ऐसा न हुआ, तो कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का प्रावधान है, जबकि अरमानी फाउंडेशन के पास 30.1 प्रतिशत शेयर रहेंगे।

Giorgio Armani: अरमानी की कोई संतान नहीं थी

उनके करीबी सहयोगी लियो डेल ऑर्को और उनके भतीजे-भतीजी सिल्वाना अरमानी और एंड्रिया कैमेराना कंपनी के प्रबंधन के जिम्मेदार होंगे। वसीयत में कहा गया है कि डेल’ऑर्को और परिवार सभी रणनीतिक निर्णय लेंगे और फाउंडेशन का समर्थन मिलेगा।डिज़ाइनर की रियल एस्टेट संपत्ति उनकी बहन रोसन्ना और भतीजे-भतीजी को विरासत में मिली, जबकि डेल’ऑर्को ने फ्रांस, स्विट्जरलैंड और एंटीगुआ में स्थित संपत्तियों का उपयोग बनाए रखा।

अरमानी के निधन के बाद फैशन जगत ने शोक व्यक्त किया और उनकी वसीयत ने उनके ब्रांड की निरंतरता और फाउंडेशन की भूमिका सुनिश्चित करने की तस्वीर पेश की।

इसे भी पढ़ें

Former President Bolsonaro: ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश में 27 साल 3 महीने की जेल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं