Giorgia Meloni leadership: PM मोदी ने की मेलोनी की तारीफ, कहा- नेतृत्व, मातृत्व और परंपरा की मिसाल हैं जॉर्जिया

2 Min Read

Giorgia Meloni leadership:

रोम , एजेंसियां। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जल्द ही अपनी आत्मकथा ‘I Am Giorgia: My Roots, My Principles’ के जरिए अपनी निजी और राजनीतिक यात्रा दुनिया के सामने रखेंगी। इस आत्मकथा की सबसे खास बात यह है कि इसकी प्रस्तावना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है। रूपा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब में पीएम मोदी ने मेलोनी को एक साहसी, दृढ़ निश्चयी और लोकसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया है।

पीएम मोदी ने भूमिका में लिखा

पीएम मोदी ने भूमिका में लिखा कि मेलोनी का जीवन सत्ता की खोज नहीं, बल्कि साहस, विश्वास और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब मेलोनी ने पदभार संभाला, तब उनके नेतृत्व को लेकर कई आशंकाएं थीं, लेकिन आज उन्होंने अपने कार्यकाल से इटली को मजबूती और स्थिरता प्रदान की है। मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मेलोनी ने इटली की आवाज को मजबूती से रखा है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस आत्मकथा को भारतीय परंपरा के ‘नारी शक्ति’ के विचार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह किताब केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं, बल्कि “उनके मन की बात” है एक ऐसी यात्रा जो आत्ममंथन और प्रेरणा से भरी हुई है।

मोदी ने मेलोनी की यात्रा

मोदी ने मेलोनी की यात्रा को “रोम की गलियों से इटली के सर्वोच्च पद तक का प्रेरक सफर” बताया। उन्होंने कहा कि मातृत्व, राष्ट्रीय पहचान और परंपरा की रक्षा के उनके विचार भारतीय पाठकों को गहराई से जोड़ते हैं। पीएम मोदी के अनुसार, मेलोनी का दृष्टिकोण भारत के साझा मूल्यों सांस्कृतिक विरासत की रक्षा, सामुदायिक एकता और आधुनिकता के साथ संतुलन को प्रतिबिंबित करता है।

इसे भी पढ़ें

PM Giorgio Meloni: इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, कई शहरों में ट्रेन और पोर्ट बंद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं