फ्रांस ने लादेन के बेटे को देश से निकाला, बर्थडे पर पिता की तारीफ की थी [France expelled Laden’s son from the country, praised his father on his birthday]

2 Min Read

गृहमंत्री बोले- उसकी एंट्री हमेशा के लिए बंद

पेरिस, एजेंसियां। फ्रांस ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के देश लौटने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है।

BBC के मुताबिक फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रितेयू ने इस आदेश पर दस्तखत किया। गृह मंत्री रितेयू ने कहा कि अब उमर बिन लादेन के फ्रांस लौटने की उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है।

फ्रांस ने लगाये ये आरोपः

रितेयू ने कहा कि उमर ने सोशल मीडिया पर आतंक को बढ़ावा देने से जुड़े पोस्ट किए थे। 43 साल का उमर फ्रांस के नॉरमंडी में 2016 से रह रहा था।

उसने ब्रिटिश नागरिक जैना मोहम्मद अल-सबा (जेन फेलिक्स ब्राउन) से शादी की थी, जिसके बाद उसे फ्रांस में रहने की अनुमति मिली थी। यहां पर वह पेंटिंग कर अपना जीवन यापन करता था।

पिछले साल उमर ने पिता ओसामा बिन लादेन के जन्मदिन पर एक पोस्ट किया था। इमसें उसने पिता की तारीफ की थी। इसे आतंकवाद के समर्थन के तौर पर देखा गया था।

इसके बाद उसका फ्रांस में रहने का परमिट दो साल के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ कतर चला गया था।

इसे भी पढ़ें

इजराइल के आरोपों पर फ्रांस की सफाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं