काठमांडू, एजेंसियां : नेपाल की प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष और सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण बहादुर महारा को सोने की तस्करी के एक बड़े मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार करके काठमांडू लाया गया है।
सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
‘द काठमांडू पोस्ट’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के उपाध्यक्ष महारा को सोमवार को कपिलवस्तु जिले के पकाडी से गिरफ्तार करके भैरहवा हवाई अड्डे से राजधानी लाया गया।
सीआईबी के प्रवक्ता होबिन्द्र बोगती ने कहा कि महारा के खिलाफ मामला तैयार करके अटॉर्नी जनरल कार्यालय को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि महारा की हिरासत बढ़वाने के लिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
पिछले साल सितंबर में, सीआईबी ने 60.716 किलोग्राम सोने की तस्करी के संबंध में दीपेश पुन से पूछताछ की थी।
यह सोना जुलाई 2023 में काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कार्यालय से अज्ञात रूप से आगे पहुंचने के तुरंत बाद जब्त कर लिया गया था।
इससे पहले दिसंबर 2022 में ई-सिगरेट के अंदर छिपाकर रखा गया नौ किलोग्राम सोना मिला था।
इसे भी पढ़ें








