POK के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास खान गिरफ्तार

2 Min Read

मुजफ्फराबाद,एजेंसियां: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास खान को पारिवारिक संपत्ति विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उन्हें मार्गल्ला पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया है।

कैपिटल पुलिस ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। इलियास को पारिवारिक संपत्ति जब्त करने और गोलीबारी की एक घटना में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि इलियास की गिरफ्तारी के बाद वकील और उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने लगे, जबकि पार्टी के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे।

इलियास के खिलाफ एक मई को उनपर सेंटोरस मॉल के केंद्रीय कार्यालयों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को हथियाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया था।

सेंटोरस मॉल के डिप्टी सुरक्षा प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) टीपू सुल्तान ने इलियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

एफआईआर के अनुसार तनवीर इलियास और उनके 20 से 25 सहयोगियों ने सुरक्षा अधिकारी पर हमला कर सेंटोरस मॉल के परिसर को कब्जा करने के इरादे से ताला तोड़कर मॉल के कार्यालय 1708 में दाखिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत, अजरबैजान की यात्रा पर थे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं