पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 10 साल जेल

1 Min Read

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अचानक ही सियासत गरमा गई है। यहां आम चुनाव से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जोरदार झटका लगा है। उन्हें गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज सार्वजनिक करने का दोषी करार दिया गया है।

इस मामले में इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी नेता शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान एक जनसभा में जो दस्तावेज सार्वजनिक किया था, वह अमेरिका स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजा गया था।

बाद में इमरान खान के पास से वह दस्तावेज बरामद नहीं हुआ था। वैसे तो इमरान खान इस सजा के खिलाफ उच्च अदालतों में चुनौती दे सकते हैं, लेकिन सेना के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए उन्हें राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है।

इसे भी पढ़ें

JMM का BJP पर हमला, सुप्रियो बोले- सीएम के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं