Philippines Flood and landslides: फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 25 लोगो की गई जान

2 Min Read

Philippines Flood and landslides:

मनीला, एजेंसियां। फिलीपींस में ट्रॉपिकल स्टॉर्म ‘को-मे’ ने भयानक तबाही मचाई है। भारी बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है, जबकि 8 लोग लापता हैं। तूफान के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और पेड़ों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

तूफान ‘को-मे’

तूफान ‘को-मे’ ने गुरुवार रात को पंगासिनान प्रांत के अग्नो कस्बे में दस्तक दी। उस समय हवाएं 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। शुक्रवार सुबह तूफान की तीव्रता कुछ कम होकर 100 किमी/घंटा रह गई, लेकिन तब तक यह उत्तर और पूर्वी इलाकों में भारी नुकसान पहुंचा चुका था।

Philippines Flood and landslides:

सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसियों के मुताबिक

अधिकतर मौतें अचानक आई बाढ़, करंट लगने, पेड़ों के गिरने और भूस्खलन के कारण हुई हैं। देश के कई हिस्सों में सड़कें टूट गई हैं, बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर है। सेना, पुलिस, तटरक्षक बल और स्वयंसेवक मिलकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।सरकार ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। राजधानी मनीला और उत्तरी लुजोन क्षेत्र के 35 प्रांतों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं।

अभी भी बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है

हालांकि अब तूफान कमजोर पड़ रहा है और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें, MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं