इंडोनेशिया में बाढ़ में मचायी तबाही, 13 लोगों की मौत [Flood wreaks havoc in Indonesia, 13 people died]

2 Min Read

जकार्ता, एजेंसियां: इंडोनेशिया में बाढ़ ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। इंडोनेशिया में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोग काफी परेशान हैं।

आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के अनुसार शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। इसके चलते टेरनेट शहर में 10 घर बुरी तरह तबाह हो गए।

बीएनपीबी ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु क्षेत्र में रविवार को बाढ़ का हड़कंप मच गया। बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने भी लोगों को चेतावनी दे दी है।

पीड़ितों को निकालने का प्रयास जारी

बाढ़ में टेरनेट शहर में 10 घर बुरी तरह तबाह हो गए हैं। लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। बीएनपीबी ने कहा कि पीड़ितों को निकालने में मदद के लिए एक टीम तैनात की गई है।

खोज और बचाव एजेंसी भी लगातार मौके पर तैनात है। भूस्खलन और बाढ़ के पानी में बहे मलबे से पीड़ितों को निकालने का काम जारी है।

इसे भी पढ़ें

भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र की समन्वयक नियुक्त किया गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं