Gaza attack: गाजा हमले में अल जज़ीरा के पांच पत्रकारों की मौत, इजरायल ने हमास से जुड़ाव का लगाया आरोप

2 Min Read

Gaza attack:

गाजा, एजेंसियां। गाजा पट्टी पर इजरायली सेना के हमलों में अल जज़ीरा न्यूज चैनल के पांच पत्रकार मारे गए हैं। ये पत्रकार गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल के बाहर प्रेस के लिए लगाए गए तंबू में रह रहे थे, जिसे इजरायल ने निशाना बनाया। मारे गए पत्रकारों में संवाददाता अनस अल-शरीफ, मोहम्मद क़रीक़ेह, कैमरामैन इब्राहिम ज़हीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफ़ल शामिल हैं।

इजरायली सेना ने स्वीकार किया

इजरायली सेना ने स्वीकार किया कि अनस अल-शरीफ को निशाना बनाया गया था और दावा किया कि वह पत्रकार होने का नाटक करता था। इजरायल का कहना है कि अनस अल-शरीफ हमास के एक आतंकवादी सेल का प्रमुख था, जिसने इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर रॉकेट हमले किए।

इजरायल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया पर बताया

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पास गाजा से मिली खुफिया जानकारी और दस्तावेज हैं, जिनमें आतंकवादी प्रशिक्षण सूचियां, वेतन रिकॉर्ड शामिल हैं, जो साबित करते हैं कि अनस अल-शरीफ हमास से जुड़ा था। IDF ने कहा कि प्रेस का टैग आतंकवाद के लिए ढाल नहीं बन सकता।यह घटना एक बार फिर गाजा में जारी हिंसा और विवादित हमलों पर ध्यान केंद्रित करती है, जहां नागरिकों और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें

Turkey distanced: तुर्की ने किया हमास से किनारा, भूमिपुत्र बताने के बाद अब कहा– ‘सरेंडर करो और गाजा छोड़ो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं