Fish festival: चीन में बाढ़ के बाद मछलियों का मेला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

3 Min Read

Fish festival:

बेजिंग/ हांगकांग,एजेंसियां। सुपर टाइफून रागासा ने चीन और हांगकांग में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल हुए हैं और कुछ लापता भी बताए जा रहे हैं। इस तूफान ने मकाऊ सहित कई इलाकों की सड़कों को तालाब में बदल दिया है। वहीं इसी बाढ़ के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया।

तूफान के कारण

दरअसल, तूफान के कारण समुद्री पानी सड़कों पर भर गया और उसके साथ बड़ी-बड़ी मछलियां भी आ गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मकाऊ की गलियों में लोग जाल, डंडे और यहां तक कि प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल कर मछलियां पकड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग अपनी साइकिलों पर मछलियां लादते दिखे, जबकि कई ने पकड़ी गई मछलियों के साथ सेल्फी भी ली। स्थानीय मीडिया शंघाई डेली द्वारा शेयर किए गए 19 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर धूम मचा दी है। इसे अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “टाइफून रागासा के बाद मकाऊ की सड़कों पर समुद्री पानी भर गया। अब निवासी इसमें उतरकर मछलियां पकड़ रहे हैं, मानो यह कोई विशाल तालाब हो।” इस दृश्य को देखकर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मकाऊ की सड़कें अब एक्वेरियम जैसी दिख रही हैं। रागासा सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि सीफूड बुफे भी लेकर आया है।” दूसरे ने मजाक में लिखा, “जब बाढ़ आती है तो हर कोई मछुआरा बन जाता है।”

हालांकि, इस आपदा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यातायात ठप है, कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है। बावजूद इसके, लोगों ने आपदा के बीच भी हास्य का अंदाज ढूंढ लिया और बाढ़ग्रस्त सड़कों पर मछली पकड़ने के इस नजारे को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसे भी पढ़ें

हमेशा युवाओं के साथ है आजसू पार्टी : सुदेश महतो 

Share This Article
Exit mobile version