भारतीय सैनिकों का पहला दल मालदीव से भारत वापस आया: विदेश मंत्रालय

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारत ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर(एएलएच) का संचालन करने वाला उसके सैन्यकर्मियों का पहला दल द्वीपीय राष्ट्र से वापस आ गया है।

सैन्य दल का स्थान नागरिक तकनीकी विशेषज्ञों ने ले लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले दल की वापसी के लिए 10 मार्च की समय सीमा तय की थी।

पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रक्षा अधिकारियों की वापसी के लिए भारत के तकनीकी अधिकारियों का एक बैच मालदीव पहुंच चुका है।

इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा था कि भारत और मालदीव के बीच आई दरार को समय के साथ कूटनीति के जरिये सुलझा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

गोवा में सरकारी इमारत में रखे संदूक में सोने की वस्तुएं, तांबे के सिक्के मिले : प्रमोद सावंत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं