CrimeFiring in White House: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: दो नेशनल गार्ड्स घायल, ट्रंप ने कहा-'हमलावर अफगान नागरिक'

Firing in White House: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: दो नेशनल गार्ड्स घायल, ट्रंप ने कहा-‘हमलावर अफगान नागरिक’

Firing in White House:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार को व्हाइट हाउस के पास हुए हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। नेशनल गार्ड के दो जवानों को करीब से गोली मारी गई, जिसे प्रशासन टारगेटेड किलिंग के रूप में देख रहा है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया।

संदिग्ध की पहचान अफगान नागरिक के रूप में – ट्रंप:

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस घटना को “अत्यंत दुष्ट, घृणित और आतंकवादी हमला” बताया। उन्होंने कहा कि होमलैंड सिक्योरिटी के अनुसार संदिग्ध एक अफगान नागरिक है। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा,
“हमलावर को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह हमला केवल दो सैनिकों पर नहीं बल्कि पूरे देश के खिलाफ अपराध है।”सीबीएस न्यूज के अनुसार, संदिग्ध की पहचान रहमानुल्ला लाकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में अमेरिका आया था और माना जा रहा है कि उसने यह हमला अकेले ही किया।

“अफगानिस्तान से आए सभी विदेशियों की दोबारा जांच हो”

राष्ट्रपति ट्रंप ने वर्तमान प्रशासन पर कठोर हमला किया और कहा कि बाइडेन शासन ने दुनिया भर से “20 मिलियन अज्ञात विदेशियों” को देश में प्रवेश करने दिया। उन्होंने मांग की कि अफगानिस्तान से पिछले वर्षों में आए हर विदेशी की दोबारा विस्तृत जांच की जाए। उनके शब्दों में “अगर वे हमारे देश से प्यार नहीं कर सकते, तो हम उन्हें नहीं चाहते। अमेरिका आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा।”

सुरक्षा के लिए 500 अतिरिक्त सैनिक तैनात किए जाएंगे:

हमले के बाद ट्रंप ने तुरंत 500 सैनिकों को जुटाने का आदेश दिया। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी पुष्टि की कि राष्ट्रपति ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इस घटना ने अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था और इमिग्रेशन नीतियों को लेकर एक बार फिर तीखी बहस छेड़ दी है। जांच एजेंसियां संदिग्ध के नेटवर्क और मकसद की जांच में जुटी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles