USA में मिशिगन के चिल्ड्रन वाटर पार्क में फायरिंग, 2 बच्चों समेत 10 घायल [Firing in Michigan’s children’s water park in USA, 10 including 2 children injured]

2 Min Read

यूएसए, एजेंसियां: अमेरिका में गन कंट्रोल कानून बनने के बाद भी आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

कहीं भी फायरिंग कर दी जाती हैं। राह चलते किसी को मार दिया जाता है। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क में इस तरह की घटनाएं आम सी हो गई हैं।

अमेरिका के मिशिगन से गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। इन दो बच्चों में एक की उम्र 8 साल है।

दरअसल, फायरिंग की यह घटना शनिवार को रोचेस्टर हिल्स के चिल्ड्रन वाटर पार्क में हुई। जानकारी के मुताबिक गर्मी से राहत पाने के लिए लोग वाटर पार्क में आए थे।

इसी दौरान हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और हमलावर को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया। गोलियां बरसाने के बाद संदिग्ध पास के एक घर में छिप गया।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचर्ड ने बताया कि संदिग्ध शनिवार शाम करीब 5 बजे स्प्लैश पैड पर पहुंचा और अपनी गाड़ी से उतरने के बाद उसने गोलीबारी शुरू कर दी। शेरिफ ने बताया कि उसने करीब 28 राउंड फायरिंग की।

घटनास्थल से बंदूक और मैगजीन हुआ बरामद

घटनास्थल से एक बंदूक और तीन खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी और लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा।

अधिकारियों ने कहा कि खतरा अब भी बना हुआ है। रोचेस्टर हिल्स के मेयर ब्रायन के। बार्नेट ने कहा कि पुलिस ने हमले वाली जगह को सुरक्षित कर लिया गया है। घटनास्थल सुरक्षित है। घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट है।

इसे भी पढ़ें

भारतीय मूल की 9 साल की लड़की लगी गोली, लंदन के रेस्तरां में अंधाधुंध फायरिंग की शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं