अमेरिका में फिर गोलीबारी, मां-बहन और पत्नी को गोलियों से भूना, तीनों की मौत

3 Min Read

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित फिलाडेल्फिया के फॉल्स टाउनशिप में बीती रात गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी न्यू जर्सी के ट्रेंटन भाग गया।

वहां उसने एक घर में खुद को कैद कर लिया। पुलिस ने वहां आकर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान 26 साल के आंद्रे गॉर्डन के रूप में हुई है। मृतकों में गॉर्डन की सौतेली मां, 13 साल की बहन और उसके दो बच्चों की मां थीं।

पेंसिल्वेनिया की फॉल्स टाउनशिप पुलिस ने बताया कि युवक ने AR-15 स्टाइल असॉल्ट राइफल से घटना को अंजाम दिया है।

फॉल्स टाउनशिप फिलाडेल्फिया से लगभग 45 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बसा शहर है। यह शहर न्यू जर्सी-पेंसिल्वेनिया बॉर्डर के करीब है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों को अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद कर अपने आप को सुरक्षित करने की सलाह दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पेंसिल्वेनिया में दो अलग-अलग जगहों पर अपने परिवार के लोगों की हत्या की। आरोपी ने पहले लेविटाउन में न्यू प्वाइंट लेन पर स्थित घर में घुसकर अपनी 52 साल की सौतेली मां और 13 साल बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह सुबह करीब 9 बजे लेविटाउन में एक घर में गया और 25 वर्षीय टेलर डेनियल की हत्या कर दी। वह उसके दो बच्चों की मां थी। गोलीबारी के समय घर पर तीन अन्य लोग थे। हालांकि, फायरिंग की आवाज सुनकर वे छिप गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की हत्या के बाद सुबह 9:13 बजे गॉर्डन ने मॉरिसविले में ब्रिस्टल पाइक पर एक डॉलर जनरल की पार्किंग से बंदूक की नोक पर एक ड्राइवर से उसकी कार लूट ली। फिर वहां से न्यू जर्सी के ट्रेंटन भाग गया।

ट्रेंटन में उसने एक घर में खुद को कैद कर लिया। न्यू जर्सी के लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने पहले बताया था कि घर के अंदर और लोगों के होने की आशंका है।

हालांकि, बाद में पता चला कि घर में सिर्फ आरोपी है।अधिकारियों ने घर को घेर रखा है और संदिग्ध को मेगाफोन के जरिए बाहर आने को कहा था।

इसे भी पढ़ें

अब उठी रणजी खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने की मांग, गावस्कर ने किया समर्थन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं