अमेरिका के जंगलों में फिर आग का कहर, कैरोलिना में इमरजेंसी घोषित [Fire wreaks havoc in America’s forests again, emergency declared in Carolina]

2 Min Read

न्यूयॉर्क,एजेंसियां। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना और दक्षिण कैरोलिना में जंगलों में लगी भीषण आग ने हालात गंभीर कर दिए हैं। आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन को आपातकाल लागू करना पड़ा है।

पोल्क काउंटी में अनिवार्य निकासी के आदेश

उत्तरी कैरोलिना के पोल्क काउंटी में जंगल की आग इतनी तेजी से फैली कि प्रशासन को अनिवार्य निकासी आर्डर जारी करने पड़े। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम हो सकती है और मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं।

समय रहते इलाका खाली नहीं करने पर लोगों के फंसने, घायल होने या जान जाने का खतरा बढ़ सकता है। ऑनलाइन वाइल्डफायर पब्लिक व्यूअर के अनुसार, पोल्क काउंटी में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग भड़क रही है। इनमें से दो सबसे बड़ी आग 1,100 एकड़ और 1,240 एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी हैं।

दक्षिण कैरोलिना में भी बिगड़े हालात, गवर्नर ने घोषित की आपात स्थिति

दूसरी ओर, दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने पिकेंस काउंटी में बढ़ती आग के कारण आपातकाल की घोषणा की है। यहां टेबल रॉक फायर तेजी से फैल रही है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है।

तूफान हेलेन के बाद नई मुसीबत

यह क्षेत्र पहले ही तूफान हेलेन की मार झेल चुका है, जिसने सितंबर में 8,046 किलोमीटर की सड़कों, पुलों और पुलियों को नुकसान पहुंचाया था। अब जंगल की आग ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश सचिवालय में भीषण आग, भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज जलने का दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं