Train accident in Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: जाफर एक्सप्रेस में धमाका, ट्रेन पटरी से उतरी

2 Min Read

Train accident in Pakistan:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में दश्त इलाके के पास जोरदार धमाका हुआ, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। विस्फोट इतना तेज था कि ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। महिलाओं और बच्चों सहित फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में ट्रेन के कम से कम तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत दल और एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हालांकि, अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

हमले की आशंका और सुरक्षा चिंता

यह हादसा उस हमले के कुछ घंटे बाद हुआ है जब इसी रेलवे ट्रैक को साफ कर रहे पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों पर विस्फोटकों से हमला किया गया था। दोनों घटनाओं ने बलूचिस्तान में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।स्थानीय मीडिया का कहना है कि इसके पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ हो सकता है। बता दें कि मार्च 2025 में भी जाफर एक्सप्रेस को बलूच विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में रेल हादसा, 14 लोगों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं