Elon Musk richest person in history
टेक्सास, एजेंसियां। अमेरिकी बिजनेसमैन इलॉन मस्कत आज तक के इतिहास के सबसे अमीर व्यकक्ति बन गए। इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर यानी करीब 77 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई। एक दिन में मस्कग की नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है।
पाकिस्तान-बांग्लादेश की जीडीपी से ज्यादा संपत्ति
मस्क् की नेटवर्थ अब पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की GDP से ज्यादा है। साल 2025 के लिए पाकिस्ता न की GDP लगभग 410.5 बिलियन डॉलर और बांग्लाादेश की लगभग 475 बिलियन डॉलर रही।
मस्कय की नेटवर्थ भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है।
बीते 4 महीने में मस्क की नेटवर्थ 70% बढ़ गई है। अक्टूबर 2025 में मस्क। की नेटवथ 500 बिलियन डॉलर थी।

















