एलन मस्क  ने किया बड़ा बदलाव, ट्विटर के लोगो में अब चिड़िया की जगह डॉगी

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नई दिल्ली : ट्विटर के मालिक एलन मस्क इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के फीचर्स में एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार एलॉन मस्क ने ट्विटर का लोगो ही बदल दिया है। ब्लू बर्ड की जगह अब ‘डॉगी’ नजर आ रहा है।

ऐसे में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अब कुछ अलग दिखने लगी है। ट्विटर की नीली चिड़िया की जगह ‘डॉगी’ बैठ गया है । दरअसल ‘डॉज’ डॉजकॉइन क्रिप्टो करेंसी का भी आइकन है। एलन मस्क डॉजकॉइन के समर्थकों में से एक है।

इस ‘डॉज’ को अक्सर मीम्स में देखा गया है। हालांकि मस्क ने फरवरी में ही लोगो बदलने की ओर इशारा कर दिया था। गौरतलब है कि एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं