400 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने Elon Musk [Became the first person in the world to have a net worth of 400 billion dollars]

2 Min Read

न्यूयार्क, एजेंसियां। स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 400 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं। इससे पहले आजतक कोई इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए इनसाइडर शेयर बिक्री और हाल के अमेरिकी चुनाव परिणामों के बाद मस्क को यह उपलब्धि हासिल हुई है।स्पेसएक्स की इनसाइडर ट्रेडिंग सेल्स की वजह से एलन मस्क की नेटवर्थ में 50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 439.2 अरब डॉलर हो गई है।

ट्रंप की जीत के बाद मस्क को जबरदस्त फायदाः

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से एलन मस्क की नेटवर्थ में 175 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। ट्रंप की जीत के बाद से टेस्ला के शेयर 75 फीसदी से ज्यादा ऊपर गए हैं।

2022 में मस्क की संपत्ति करीब 200 अरब डालर थीः

2022 के अंत में मस्क की कुल संपत्ति में 200 अरब डॉलर के आस-पास थी। हालांकि पिछले महीने जब डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति चुने गए, उसके बाद से मस्क की कंपनियों को भारी लाभ हुआ।

इसे भी पढ़ें

एलन मस्क एक बार फिर बनें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं