Earthquake in Turkey: तुर्की में भूकंप से तबाही, 1 की मौत, कई इमारतें ढहीं

2 Min Read

Earthquake in Turkey:

इस्तांबुल, एजेंसियां। तुर्की में रविवार की आधी रात तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। अचानक आए जलजले ने धरती को कंपा दिया। तुर्की में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। झटके करीब 20 मिनट तक महसूस किए गए।

कई आफ्टरशाक्स भी आएः

भूकंप के बाद कई आफ्टरशाक्स भी आए। जिनमें एक 4.6 तीव्रता का भी था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झटके कई प्रांतों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। यह भूकंप उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में आया। भूकंप की गहराई धरती के 11 किलोमीटर नीचे थी।

200 किमी दूर तक महसूस किये गये झटकेः

भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था और इसके झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल शहर तक महसूस किये गये।
इस भूकंप से बड़ी तबाही मची हैं। दर्जनों इमारतें ढह गईं। कई लोगों के मरने की भी आशंका है। फिलहाल, एक की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों और घायलों का पूरा डेटा सामने नहीं आया है। इस प्राकृतिक आपदा में 29 लोग घायल हुए हैं और 16 इमारतें ढह गईं।

राहत और बचाव कार्य जारीः

तर्की के एएफएडी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम (स्थानीय समयानुसार) लगभग 7.53 बजे आया और देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल सहित कई प्रांतों में महसूस किया गया। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को सतर्क कर दिया है। प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन निरीक्षण जारी है।

बता दें कि तुर्की भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में आता है, जहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। इससे पहले भी देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में कई बार मध्यम से तेज़ तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

Earthquake in Russia: रूस में भूकंप से तबाही, घरों-इमारतों को नुकसान, अमेरिका-जापान समेत 12 देशों में सुनामी का अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं