तिब्बत में भूकंप से तबाही, 32 लोगों की मौत [Earthquake wreaks havoc in Tibet, 32 people dead]

2 Min Read

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल, भारत और तिब्बत में मंगलवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान तिब्बत के एक शहर में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण कई लोगों की मौत हो गई और नेपाल, भूटान और भारत सहित पड़ोसी देशों में इमारतें हिल गईं।

वहीं, चीन ने दावा किया है कि नेपाल सीमा के निकट तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 32 लोग मारे गए। भूकंप सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर आया, जिसका केंद्र टिंगरी में था, जो एक ग्रामीण काउंटी है जो एवरेस्ट क्षेत्र के उत्तरी प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर द्वारा भूकंप की गहराई 10 किमी (6.2 मील) मापी गई है।

नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंपः

नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में कंपन महसूस किया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया।

भूकंप का केंद्र उस स्थान पर था, जहां भारत और यूरेशिया प्लेट आपस में टकराती हैं और हिमालय पर्वतों में इतनी तेज उछाल आती है कि दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियों की ऊंचाई बदल जाती है।

भूकंप में कम से कम 32 लोगों की मौतः

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर नेपाल की सीमा के पास डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता का आया। चीन ने कहा कि नेपाल सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 32 लोग मारे गए।

इसे भी पढ़ें

नेपाल ने नोट छापने का ठेका चीनी कंपनी को दिया

Share This Article
Exit mobile version