Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में भूकंप के झटके, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में महसूस हुई तीव्रता

1 Min Read

Earthquake in Pakistan:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 4.3 तीव्रता का था और इसका केंद्र पाकिस्तान के 36.10 उत्तरी अक्षांश और 71.26 पूर्वी देशांतर पर 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

इन स्थानों पर महसूस हुए झटके:

भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी, और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

पाकिस्तान में भूकंप की बढ़ती घटनाएं:

पाकिस्तान टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है, और यहां भूकंपों का आना एक सामान्य बात है। कुछ दिन पहले 19 और 20 अगस्त को भी पाकिस्तान में 5.5 और 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसे भी पढ़ें

Earthquake: साउथ अमेरिका के पास समुद्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं