Earthquake strikes:
इस्तांबुल, एजेंसियां। तुर्किये में 7 सितंबर 2025 को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:35 बजे आए इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इसके बाद दो अन्य हल्के झटके भी महसूस किए गए, लेकिन किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र:
भूकंप का केंद्र पश्चिमी तुर्किये में बालिकेसिर से 58 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सिंदरगी से 7 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। झटके जमीन से लगभग 7.7 किलोमीटर की गहराई में महसूस किए गए।
तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। अगस्त 2025 में ही उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे करीब दर्जनभर इमारतें ढह गई थीं। इस घटना में दो लोग मलबे में फंस गए थे। सिंदिरगी के महापौर सेरकन साक ने बताया कि कई घर और एक मस्जिद की मीनार भी गिर गई थी, जबकि बचावकर्मी प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे थे।
Earthquake strikes: तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंध:
तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने नागरिकों से चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें। एजेंसी ने कहा कि कई कम तीव्रता वाले झटके (4.6 तक) भी महसूस किए गए, जिनसे स्थानीय लोग सतर्क रहें।तुर्किये में साल 2023 में भी 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। लगातार झटके और कमजोर इमारतें देश के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें
Earthquake Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 622 मरे, 1500 से ज्यादा घायल








