4.2 तीव्रता की भूकंप से डोली चीन-म्यांमार धरती

2 Min Read

बीजिंग,एजेंसियां: इन दिनों दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं।

इससे कुछ दिन पहले ताईवान में विनाशकारी भूकंप, न्यू पापुआ गिनी में, फिर जापान में और अब इसके बाद चीन और म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।

नेशनल भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को चीन के झिजैंग में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई।

इसके अलावा 2 बजकर 15 मिनट पर म्यांमार में भी भूकंप से धरती डोली। रिक्टर स्केल पर म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता भी 4.2 दर्ज की गई।

फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार को चीन के झिजैंग में 4.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में था।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि इससे पहले जनवरी में चीन का दक्षिणी झिजियांग प्रांत भूकंप के तेज झटकों से दहल गया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई थी।

नेशनल भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक इसका केंद्र चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में 80 किलोमीटर की गहराई में था।

इसमें छह लोग घायल हो गए और 120 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। भूकंप से घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

जिसमें 47 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जबकि 78 मकान क्षतिग्रस्त हुए थे।

इसे भी पढ़ें

TS EAMCET 2024 एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं