Earthquake in Russia: रूस में 7.4 की तीव्रता से हिली धरती, भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी

2 Min Read

Earthquake in Russia:

मॉस्को, एजेंसियां। रूस के कमचटका इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें अगर सुनामी आती है, तो वहां हाहाकर मच सकता है। फिलहाल इससे किसी को कोई क्षति नहीं हुई है । ऐसे से में कमचटका तट के नजदीक रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Earthquake in Russia: 7.4 तीव्रता का आया भूकंप

अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण, ‘रूस के कामचतका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। ‘ हालांकि, जापान में 7 से ज्‍यादा तीव्रता का भूकंप आना नई बात नहीं है। 30 जुलाई को ही जापान में 8 से ज्‍यादा की तीव्रता का भूकंप आया था।

Earthquake in Russia: 3 अगस्‍त को भी आया था भूकंप

बताते चलें रूस में 3 अगस्‍त को सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इससे 4 मीटर (करीब 13 फीट) ऊंची सुनामी उठी, जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। कामचटका प्रायद्वीप पर आया ये भूकंप 6.8 तीव्रता का था, जिससे प्रशांत क्षेत्र में काफी चिंता फैल गई थी।

इसे भी पढ़ें

Earthquake strikes: तुर्किये में फिर भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं


Share This Article
Exit mobile version