दुबई। दुबई में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसकी वजह से दुबई के निवासियों के साथ भारत में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसकी वजह ये है कि भारत से दुबई जाने वाली दर्जन भर से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है।
बुधवार (17 अप्रैल) से ही 19 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। भारी बारिश की वजह से दुबई एयरपोर्ट पर पानी भर गया है, जिसके बाद एयर इंडिया, इंडिगो जैसी एयरलाइन्स ने अपनी फ्लाइट कैंसिल की हैं।
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया है कि दुबई में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों की वजह से कल (बुधवार) दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कम से कम 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
कल शाम को दुबई जाने वाली 10 फ्लाइट्स तो वहां से आने वाली 9 फ्लाइट्स को बारिश की वजह से कैंसिल करना पड़ा।
सूत्रों ने आगे बताया कि मंगलवार (16 अप्रैल) से बारिश के बाद दुबई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया है, जिसकी वजह से फ्लाइट्स सर्विस पूरी तरह से रुक गई है।
इसे भी पढ़े
