डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को ‘ग्रीन ऑस्कर’ मिला

1 Min Read

लंदन, एजेंसियां। लंदन में रॉयल ज्योग्राफिकल सोसायटी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें असम की रहने वाली डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को ब्रिटिश वन्यजीव चैरिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

डॉ. पूर्णिमा को सम्मान के तौर पर व्हिटली फंड फॉर नेचर से 100,000 ब्रिटिश पाउंड का व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड मिला।

डॉ. पूर्णिमा को विलुप्त हो रहे ग्रेटर एजुटैंट स्टोर्क (हरगिला पक्षी) और उसके वेटलैंड निवास के संरक्षण के लिए यह सम्मान मिला।

व्हिटली अवॉर्ड को ग्रीन ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है।

डॉ. पूर्णिमा को 2017 में भी व्हिटली अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

व्हिटली अवॉर्ड हर साल WFN की ओर से आयोजित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें

रजनीकांत को लेकर अमिताभ बच्चन ने प्रशंसा में कह दी ये बड़ी बात

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं