गधे बढ़ा रहे पाकिस्तान की इकोनॉमी [Donkeys are increasing Pakistan’s economy]

2 Min Read

पाकिस्तान के इकोनॉमिक सर्वे में गधो के ग्रोथ से खुशी

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है।

पाकिस्तानी सरकार ने देश का आर्थिक सर्वे पेश किया है, जिसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या एक साल में 1.72% से बढ़कर 59 लाख हो गई है।

सरकार ने बताया कि यही संख्या 2022 में 58 लाख थी। एक साल के दौरान ही गधों की संख्या एक लाख बढ़ी है।

वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने संसद में बताया है कि देश में लगातार मवेशियों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने ने बताया कि देश में अभी 5 करोड़ मवेशी है, 4 करोड़ भैंस, 3 करोड़ भेड़ और 8 करोड़ बकरी है, जिसमें से सबसे ज्यादा गधों की संख्या बढ़ी है।

चीन को गधे सप्लाई करता है पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल कहा था कि वे अब गधों की बिक्री से फॉरेन रिजर्व हासिल करेंगे।

पाकिस्तान की कैबिनेट ने गधों की खाल समेत मवेशियों और डेयरी उत्पादों के चीन निर्यात को मंजूरी भी दी थी।

पाकिस्तान में 80 लाख लोग पशुपालन का काम करते हैं। चीन को गधों निर्यात करने से लोगों की कमाई में 40% का उछाल आया है।

इसे भी पढ़ें

तंगहाल पाकिस्तान सभी सरकारी कंपनियां बेचेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं