Donald trump:
कीव, एजेंसियां। रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में 367 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, जिनमें से यूक्रेनी वायुसेना ने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलें गिरा दीं। इसके बावजूद कीव समेत 30 से अधिक शहरों में जबरदस्त तबाही हुई है और कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है। इस हमले के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने कहा – “पुतिन अब क्रेज़ी हो गए हैं। मुझे नहीं समझ आ रहा कि उन्हें क्या हो गया है। वह मिसाइलें बरसा रहे हैं, आम लोगों को मार रहे हैं।”
Donald trump: ट्रंप ने दी चेतावनी:
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि “पुतिन यूक्रेन का एक हिस्सा नहीं, पूरा देश चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो रूस खुद ही खत्म हो जाएगा।” उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की भाषा शैली पर भी आपत्ति जताई और कहा कि “उनका रवैया शांति की ओर नहीं, नई समस्याओं को जन्म दे रहा है।” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर वे राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। यह युद्ध जेलेंस्की, पुतिन और बाइडेन का है, ट्रंप का नहीं।
इसे भी पढ़ें
Donald Trump: ट्रंप ने रोकी हार्वर्ड की 2.3 बिलियन डॉलर फंडिंग, जानिए क्या है कारण ?




