Donald Trump Epstein files: एप्सटीन फाइल्स में नाम आने पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, कहा– ‘मुझे मिल चुकी है क्लीन चिट’

1 Min Read

Donald Trump Epstein files:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुख्यात सेक्स अपराधी जेफ्री एप्सटीन से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। एप्सटीन फाइल्स में नाम आने की खबरों के बीच ट्रंप ने कहा कि उनका जेफ्री एप्सटीन से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें पहले ही “क्लीन चिट” मिल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी न्याय विभाग ने एप्सटीन से जुड़े लाखों पन्नों के दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में वीडियो, तस्वीरें और अन्य रिकॉर्ड सामने आने के बाद कई चर्चित नामों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

ट्रंप ने इन सभी दावों को किया खारिज

हालांकि, ट्रंप के विरोधी पहले भी उनकी एप्सटीन के साथ पुरानी तस्वीरों और मुलाकातों का हवाला देते रहे हैं। ट्रंप ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और वे किसी जांच के दायरे में नहीं हैं।

Share This Article