डोनाल्ड ट्रंप ने बेटी टिफनी के ससुर को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, अब अपने समधी ‘मासाद बौलोस’ से लेते रहेंगे खास सलाह [ Donald Trump gave this big responsibility to daughter Tiffany’s father-in-law, now he will keep taking special advice from his friend ‘Massad Boulos’ ]

1 Min Read

अमेरिका, एजेंसियां। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी टिफनी के ससुर को मध्य पूर्व मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है।

ट्रंप ने रविवार को लेबनानी अमेरिकी व्यवसायी मासाद बौलोस को अरब और पश्चिम एशिया मामलों पर वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। बौलोस ट्रंप के समधी हैं। ट्रंप की बेटी की शादी बौलोस के बेटे से हुई है।

समधी ने ट्रंप के लिए किया चुनाव प्रचार

बौलोस ने चुनाव के दौरान मिशिगन में अरब अमेरिकी समुदाय को साधने के लिए ट्रंप का समर्थन किया था।

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बड़ी अरब अमेरिकी आबादी वाले क्षेत्रों में दर्जनों बैठकें आयोजित कीं थी, जो डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा गाजा और लेबनान में इजराइल के हमलों का समर्थन करने से नाराज थे।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियां बैन कीं, चीन समेत कई देशों की 379 कंपनियों पर भी प्रतिबंध [America banned 19 companies of India, 379 companies of many countries including China were also banned]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं