पाकिस्तान में डॉन अमीर सरफराज मारा गया

1 Min Read

लाहौर, एजेंसियां। पाकिस्तान का चतर्चित डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली मार दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के 2 आरोपियों को रिहा कर दिया था।

उनमें अमीर सरफराज और मुद्दसर शामिल थे। किसी ने इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी थी।

दरअसल, पंजाब का सरबजीत 1990 में गलती से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तानी फौज ने उसे भारत का जासूस कहकर बंधक बना लिया था।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी आज से केरल दौरे पर, वायनाड में रैली करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं