G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा [ Discussion on starting India-China direct flight in G20 ]

1 Min Read

मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत

रियो डी जेनेरियो, एजेंसियां। ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में दो दिन तक चली G20 समिट का समापन हो गया है।

इस दौरान भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई। इसमें दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर 5 साल बाद विशेष प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने पर सहमति बनी।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीतः

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस। जयशंकर और चाइनीज फॉरेन मिनिस्टर वांग यी ने दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान और कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू करने पर भी चर्चा की। कोविड महामारी के बाद से ही इन दोनों पर रोक लगा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

G20 समिट में मोदी-बाइडेन की मुलाकात, PM बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलकर खुशी होती है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं