युगांडा में फैला डिंगा-डिंगा वायरस, 300 से ज्यादा बीमार [Dinga-Dinga virus spreads in Uganda, more than 300 people are sick]

2 Min Read

शरीर में होती है तेज कंपकपी, महिलाएं-लड़कियां सबसे ज्यादा बीमार

कंपाला, एजेंसियां। अफ्रीकी देश युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस से 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां हैं। इस रहस्यमयी बीमारी का सबसे ज्यादा असर युगांडा के बुंदीबग्यो जिले में देखने को मिला है।

2023 में पता चला था इस वायरस के बारे मेः

न्यूज एजेंसी मॉनीटर के मुताबिक इस वायरस की चपेट में आने पर मरीज के शरीर में तेज कंपकपी होने लगती है। ये कंपकपी इतनी तेज होती है कि देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे मरीज नाच रहा हो। संक्रमण अधिक होने पर मरीज को लकवा भी मार सकता है।

बुंदीबग्यो के जिला स्वास्थ्य अधिकारी कियिता क्रिस्टोफर के मुताबिक इस वायरस के बारे में पहली बार 2023 में पता चला था। इसके बाद से युगांडा की सरकार इसकी जांच कर रही है।
वायरस से फिलहाल मौत की जानकारी नहीं

युगांडा के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डिंगा डिंगा वायरस से मौत की कोई जानकारी नहीं दी है। विभाग ने समय रहते लोगों को दवाई लेने की सलाह दी है। संक्रमित हो चुके लोगों को बुंदीबग्यों के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें

चीन में मिला खतरनाक वायरस, सीधे दिमाग को करता है डैमेज, एक मरीज कोमा में पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं